मौदहा, स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हुई विभिन्न कार्यक्रम

*BREAKING NEWS...............*


*मौदहा, स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हुई विभिन्न कार्यक्रम*


मौदहा हमीरपुर।भारत के महान विचारक और शिकांगो सर्व धर्म सम्मेलन को हिंदी से संबोधित करने वाले महान समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर कस्बे के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में एक वादविवाद तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 9/10 की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और विद्यालय.की प्रधानाचार्या तलत सिददीकी ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।उसके बाद भाषण प्रतियोगिता और रंगोली आका आयोजन किया गया।जिसमें सभी को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया है।बताते चलें कि आज 12/01 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई जाती है लेकिन आज के दिन रविवार होने के कारण विद्यालय में अवकाश रहता है।इस लिए इस कार्यक्रम को एक दिन पूर्व ही मनाया गया है।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मौदहा द्वारा किया गया था जिसमें प्रवासी राजन परिहार सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, अन्तर्यामी खरे तहसील संयोजक, नागेन्द्र सिंह नगर प्रमुख कला मंच,शादाब खान, विद्यालय की प्रधानाचार्या तलत सिददीकी, शाहीन, शहाना बानो,संतोष कुशवाहा ,आशीष खरे सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।


*रिपोर्टर मीरपुर टाइम्स एजाज अहमद